पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Bhandara On 13th Anniversary Celebration In Shiva Temple Devotees Gathered In Special Aarti

शिव मंदिर में 13वें वार्षिकोत्सव पर हुआ भंडारा, विशेष आरती में उमड़े श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के जलेबी चौक बाजार स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव के 13वें वार्षिक उत्सव पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन हुआ। साथ ही हवन कर ठाकुरजी को खीर, पूआ व सब्जी का भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध पंक्तियों में बिठाकर प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान शिव परिवार व हनुमान जी की फूल बंगला झांकी सजाई गई। शाम को विशेष आरती के दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर भगवान दास, लख्मी चन्द, पूर्व पार्षद बद्री प्रसाद, बृजेश कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रभुदयाल बंसल, डाॅ सचिन खण्डेलवाल, खण्डेलवाल समाज अध्यक्ष सुरेश माठा, राजेन्द्र एग्रो, लक्ष्मण दास गुप्ता, पालिका उपाध्यक्ष रामअवतार मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश अंबेश, मोनू खण्डेलवाल, मुकेश खण्डेलवाल, दामोदर दास, मिट्ठन लाल, प्रकाश चन्द, रघुवर दयाल, राजीव कुमार, संजय खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

नगर. शिव मंदिर में प्रसाद लेते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...