पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Bhandara Will Be Available For Pedestrians From March 17

पदयात्रियों के लिए 17 मार्च से लगेगा भंडारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैला देवी भक्त मंडल की बैठक कुंडा मंदिर परिसर में बैजनाथ दमदमा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दिनों में शुरु होने वाली कैलादेवी पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया। कमेटी सदस्य किशनचंद गुप्ता ने बताया कि पदयात्रियों के लिए 17 मार्च से 21 मार्च तक पांच दिन तक भंडारा लगाया जाएगा। इसके अलावा पदयात्रियों के विश्राम के लिए सेवा पांडाल, स्नान व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विशेषचंद, पूरन मित्तल, नत्थीलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुरारी अग्रवाल, विष्णु हलवाई, अनिल गर्ग, राजेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र झालानी, मणि पार्षद, लच्छीराम गुप्ता, विजय सोनी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...