- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News Bhandare Organized After The Conclusion Of Bhagwat
भागवत समापन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन
कामां । कस्बा के काजीपाड़ा मोहल्ला कार्ष्णि हरिनाम दास आश्रम में एक मार्च से आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के समापन के बाद रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कथा व्यवस्थापक राजकुमार प्रभाकर ने बताया कि रमणरेती महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि आश्रम पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद जी महाराज के सानिध्य में एक मार्च को कलश यात्रा के साथ हुए श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह मे कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद अधिकारी द्वारा सात दिवस लोगों को श्रीमद् भागवत के विभिन्न कथा प्रसंगों का वर्णन सुनाया गया रविवार को हवन,यज्ञ व भजन-कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की ।