- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News Bike Parked Outside Shop In Banshi Paharpur Stolen
बंशी पहाड़पुर में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी
रुदावल| कस्बे के बंशीपहाड़पुर रोड पर दुकान के आगे खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना को लेकर पीडित युवक ने रुदावल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रुदावल पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी मणिदत्त पुत्र रामदत्त शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बाइक घर के नीचे दुकान के सामने खड़ी थी। जब वह दस मिनट बाद घर से उतर कर नीचे आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आसपास के सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तलाश शुरू की है।