- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Bike Riders Crossed 50 Thousand From Farmer39s Pocket
बाइक सवारों ने किसान की जेब से पार किए 50 हजार
एक किसान की जेब से मोटरसाइकिल पर सवार युवक 50 हजार रुपए पार कर ले गए। गुरुवार दोपहर किसान रामलाल गुर्जर निवासी हरिपुरा झिलाय कृषि उपज मंडी के बाहर खड़ा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो जने आकर किसान से बोले बाबा झिलाय चलोगे क्या। बिणजारी भाषा सुनकर किसान ने सोचा कि यह दोनों अपने गांव के आसपास के ही हैं और वह मोटरसाइकिल पर उनके साथ पीछे बैठ गया। करीब दो किलोमीटर चलने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर किसान से मोटरसाइकिल से यह कहकर उतरने के लिए कहा कि उन्हें यहां तक ही जाना है।
इस पर किसान मोटरसाइकिल से उतर गया और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों जने शांति नगर की ओर चले गए। किसान ने अपनी जेब टटोली तो 50 हजार नहीं मिले। रुपए गायब देख वह चिल्लाकर रोने लगा तो लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के आने बाद वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फु टेज खंगाले। किसान ने बताया कि वह होली पूर्व कृषि मण्डी में सरसों बेचकर गया था। उसके पैसे लेने गुरुवार को कृषि मण्डी आया था और गांव जाने के लिए बाहर खड़ा था। इस घटना से किसानों में रोष हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में ऐसे बदमाश रहते हैं जो किसानों पर नजर रखते हैं। जब किसान अपने माल के पैसे लेकर जाते हैं उनके साथ ठगी करते हैं।