- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Bike Riders Tried To Snatch The Mobile From The Woman
महिला से बाइक सवारों ने की मोबाइल छीनने की कोशिश
कस्बे की अग्रसेन कॉलोनी में घर से बाजार जा रही महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा पर्स व मोबाइल छीनने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। बदमाश घटनास्थल के पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वहीं घटना के बाद महिला के परिजनों को दोनों बदमाश कचहरी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते हुए नजर आए। जिनकी उन्होंने अपने मोबाइल में वीडियो बना ली। महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो क्लिप के साथ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे की कल्याण कॉलोनी निवासी पूजा अरोड़ा प|ी हरीश अरोड़ा सुबह करीब पौने बारह बजे अपने घर से अग्रसेन कॉलोनी होकर बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पीछे आए तथा एकदम से झपट्टा मारकर पूजा के हाथ में लगे उसके पर्स व मोबाइल को छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी में महिला के हाथ से पर्स व मोबाइल नीचे जमीन पर गिर गए। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। सड़क पर लोगों को आते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर महिला का पति व अन्य परिजन आ गए। जिन्होंने बदमाशों की तलाश भी की। तलाशने के दौरान महिला के परिजनों को घटनास्थल के पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाश दिखाई दिए हैं। महिला के देवर शंकर अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को आरोपियों के नाम-पते व सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो उपलब्ध करा दिए हैं।
बयाना. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बाइक सवार बदमाश।