भाजपा हमेशा किसानों के साथ : भजन लाल शर्मा
भरतपुर| भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा एवं जिलाध्यक्ष डाॅ. शैलेश सिंह गांव फुलवारा पहंुचे और मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों को ढांढ़स बंधाते हुएक कहा कि दुख की इस घडी में किसान परिवार के साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री गिरधारी गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, भगवानदास शर्मा, बबलू कुरका, रनधीर मदेरणा, ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी महावीर सिंह, वीरेन्द्र सोलंकी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने कहा कि कुदरत ने इस बार किसानों पर जमकर कहर बरपाया है। पूर्व विधायक विजय बंसल ने कहा कि भाजपा हर संभव मृतक के परिवार को मदद दिलाने में सहयोग करेगी। इस अवसर पर दुष्यंत सिंह, शिव राज तमरौली, वीरेंद्र चौधरी, संतोष चतुर्वेदी, रज्जन सिंह, सुरेन्द्र जट्टा आदि ने विचार रखे।