पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Both Fake Candidates Were Sent To Jail Giving Exams In Fake Manner In Relation To Relationship

दोनों फर्जी परीक्षार्थियों को जेल भेजा, रिश्तेदारी के चक्कर में फर्जी तरीके से दे रहे थे परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बयाना। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाधरैन स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केन्द्र पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा में अपने जीजा व साले के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए दोनों फर्जी परीक्षार्थियों थाना क्षेत्र के गांव खिरकवास ईंटखेड़ा निवासी लोकेंद्र पुत्र श्रीभान गुर्जर तथा दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र के गांव नाहिडा निवासी लक्ष्मन सिंह पुत्र नरसीराम को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके जीजा व साले के अंग्रेजी विषय में फेल होने के अंदेशे व रिश्तेदारी के चक्कर में वे परीक्षा में फर्जी तरीके से बैठे थे। पुलिस अब असली परीक्षार्थियों टोडाभीम थाने के कंजोली लपावली निवासी अजब सिंह पुत्र हंसराम व बयाना के नगला ज्ञानी निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र रामेश्वर लाल की तलाश कर रही है। मामले के अनुसंधान में वे दोनों भी दोषी माने गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को 10वीं बोर्ड के अंग्रेजी अनिवार्य विषय के पहले पेपर में दो फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़े गए थे। इनमें आरोपी लोकेंद्र अपने जीजा अजबसिंह व आरोपी लक्ष्मन सिंह अपने साले भूपेन्द्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
खबरें और भी हैं...