पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Brewed To Prevent Seasonal Diseases At Bus Stand

बस स्टैण्ड पर मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयुर्वेद विभाग की ओर से आमजन को कोरोना वायरस और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देने और बिगड़ते मौसम से हो रहे जुकाम, खांसी, बुखार, सिरदर्द, डेंगू आदि से बचाव एवं चिकित्सा में लाभदायक आयुर्वेद औषधियों से निर्मित निशुल्क काढ़ा वितरण शिविर केन्द्रीय बस स्टैण्ड हीरादास पर लगाया गया। शिविर में 5300 से अधिक लोगों ने जिसमें रोडवेज कर्मचारियों के साथ यात्रियों, आसपास के कॉलोनियों के लोग और छात्र-छात्राओं ने काढ़ा पिया।

शिविर का शुभारंभ नगर निगम मेयर अभिजीत कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन नरेश कुमार मालव, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. निरंजन सिंह, भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबन्धक अवधेश शर्मा, आयुर्वेद रसायनशाला प्रभारी डाॅ. सुशील पाराशर, सहायक निदेशक संजीव कुमार तिवारी द्वारा शिविर में आए लोगों को काढ़ा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर रसायनशाला प्रभारी डाॅ. सुशील पाराशर ने अच्छे स्वास्थ्य और रोगों में शीघ्र लाभ के लिए ऋतुओं के अनुसार खानपान और प्रतिदिन योग व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चंद्रप्रकाश दीक्षित ने कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने मौसम परिवर्तन से हो रहे जुकाम, खांसी, बुखार,डेंगू, सिरदर्द, दमा रोग से बचाव एवं चिकित्सा में गोजिहवादिक्वाथद्रव्य गिलोय, तुलसी, अदरक, पीपल, कच्ची हल्दी, मुलैठी, काली मिर्च, सप्तपर्ण आदि औषधियों से निर्मित काढ़े को लाभदायक बताते हुए कहा कि काढ़ा मौसम परितर्वन से एक दूसरे में फैलने वाले वायरल संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाने में सहायक होता है। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत राजस्थान रोडवेज एम्पलाइज यूनियन प्रदेश सचिव राजेन्द्र सोलंकी और रोडवेजकर्मी भूपेंद्र सिंह, कप्तान सिंह ने किया। काढ़ा वितरण में डाॅ. परमानंद, डाॅ. महेश लवानियां, डाॅ. किशोर सिंह,डाॅ. राजेश जांगिड ने
सहयोग किया।

भरतपुर. बस स्टैंड पर महिला को काढ़ा पिलाते महापौर और मुख्य प्रबंधक।
खबरें और भी हैं...