पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Brij University Examinations Will Include 70 Thousand Candidates From Today

बृज विवि की परीक्षाएं आज से 70 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर | महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ हो जाएंगी। पहले दिन करीब 70 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 8 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। सभी निजी महाविद्यालयों में सरकारी कर्मचारी को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। इधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने 29 लेक्चरर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पहली बार इन्हें सीधे परीक्षा केंद्रों पर लगा दिया गया है। जिस पर रुक्टा राष्ट्रीय ने विरोध जताया है। रुक्टा नेताओं का कहना है कि केंद्र वार ड्यूटी राजनीतिक द्वेष से लगाई गई हैं। इसके अलावा यह पारदर्शिता के भी खिलाफ है। नियमानुसार पर्यवेक्षकों के नाम विश्वविद्यालय को भेजे जाते हैं। ड्यूटी लगाने का काम विश्वविद्यालय प्रशासन का होता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मानसिंह ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता रखने के लिए पर्यवेक्षक की ड्यूटी बदल-बदल कर लगाई जाएगी।
खबरें और भी हैं...