- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Bullies Attacked Home In Dispute Over Burning Holi Middle Aged Died
होली जलाने के विवाद में दबंगों ने घर पर किया हमला, अधेड़ की हुई मौत
सीकरी. लोगों से घटना की जानकारी लेते एसएचओ।
सीकरी | किशनपुरा में होलिका दहन को लेकर विवाद हो गया। जिसमे एक अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गयी। एसएचओ हरिमन मीणा ने बताया कि किशनपुरा निवासी सोहन सिंह पुत्र रामसिंह जाटव ने मामला दर्ज कराया कि 9 मार्च की देर शाम को गांव में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने उससे होलिका में आग लगाने को कहा तो उसने होलिका में आग लगा दी। इसके बाद गांव का ही घनश्याम पुत्र दौलत सैनी वहां आया और होलिका में आग लगाने वाले का नाम पूछा। वहां मौजूद लोगों ने उसका नाम बताया तो वह आग बबूला हो गया और गाली देनी शुरू कर दी और काफी देर जातिसूचक गालियां देता रहा और मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया और घर छोड़ आए। इसके कुछ देर बाद घनश्याम, हीरालाल, गजेंद्र, मोहनलाल, रामचरण, हुकम, मोहन पुत्र वासुदेव आदि हाथों में लाठियां लेकर घर आये और उसके व पिता रामसिंह(55) पर हमला कर दिया। लाठियों की चोट से पिता रामसिंह घायल हो गया। जिसे सीकरी अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 10 मार्च को उनकी मौत हो गयी।