रूपवास में सूने मकान में चोरों ने दिनदहाड़े की चोरी
बयाना| रूपवास कस्बा की पुरानी अनाज मंडी स्थित कटारा कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े पशु कम्पाउंडर के सूने मकान को निशाना बना कर चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार कटारा कॉलोनी में जसवंतनगर रूपवास निवासी पशु कम्पाउंडर सुरेश शर्मा का रिहायशी मकान हैं। जिसमें चोरों ने मकान में बने तीन कमरों की कुंदी को कटर से काटकर अंदर प्रवेश करने के बाद कमरों में रखी अलमारी, बक्सा, सूटकेश, बैग व बैड की दराजों में से कीमती सामान को खंगाल कर चोर ले गए। वहीं बैड पर महिलाओं के खाली पर्स व आभूषणों के डिब्बे पड़े मिले हैं। चोरी की जानकारी मकान में दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार पवन कुमार को शाम करीब चार बजे सरकारी स्कूल से शिक्षिका प|ी को घर लाने के बाद चली।