- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Burnt Household Items In A Fire In The Thatch In Village Barauli
गांव बारौली में छप्परपोश में आग से घरेलू सामान जला
वैर| गांव बारौली में एक छप्परपोश आवास में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई जिससे आवास में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव बारौली निवासी रामकिशन पुत्र बच्चूलाल के छप्परपोश आवास में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा घरेलू सामान, विस्तर जलकर राख हो गए। आगजनी के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर आग पर काबू पाया।