- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Businessmen Meet Sp To Demand Arrest Of Accused Of Assault
हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी
भरतपुर| जिला व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक हैदरअली जैदी से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से शिकायत की कि सुभाष नगर कॉलोनी में एक व्यापारी लक्ष्मन प्रसाद पुत्र पूरनमल के घर में घुसकर मदनलाल वैश्य के पारिवारिक व रिश्तेदारों ने लाठी, डंडा,सरिया आदि हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट की तथा घर के अंदर के दोनों गेट तोड़ दिये। महिला व बच्चों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और वहां से भाग गए। पीडित ने घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करा दी है तथा मैडीकल भी करा दिया गया है। लेकिन 5 मार्च की इस घटना पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तथा मुलजिम खुले में घूम रहे हैं और पीडित को धमका रहे हैं कि अगर एफआईआर वापिस नहीं ली तो जान से मार दिया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल, विपुल शर्मा, अशेाक शर्मा, विनय अग्रवाल, लक्ष्मन प्रसाद आदि लोग शामिल रहे।