पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Car Stolen By Miscreants Stolen From Haryana And Found Standing In Kaman

बदमाशों द्वारा हरियाणा से चोरी करके लाई कार कामां में खड़ी हुई मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कामां| बिलंग मार्ग पर गश्त के दौरान कामां पुलिस को हरियाणा से बारह दिन पूर्व हुई चोरी हुई एक कार हाथ लगी है। कामां पुलिस मौके से लावारिस कार को जब्त कर थाने लाकर कार को जब्त कर मामले की जानकारी जुटा रही है। कामां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के पिनगवा के मौलाना बरकत खान की कार 28 फरवरी को चोरी हो गई थी। देर रात को कामां पुलिस कामां बिलग मार्ग पर गश्त कर रही थी इसी दौरान उसे रास्ते में एक कार खड़ी हुई मिली और पास ही कुछ लोग भी दिखाई दिए। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही वाहन चोर मौके से भाग निकले और पुलिस ने लावारिस अवस्था में खड़ी कार को जब्त कर लिया। उल्लेखनीय है कि जिले में भी वाहन चोर सक्रिय है जो जिले से गाड़ियों को चोरी करके यूपी और हरियाणा में ले जाकर बेच देते हैं।
खबरें और भी हैं...