ज्यादती के प्रयास का मामला दर्ज
नदबई| घर में कार्य कर रही महिला के साथ ज्यादती का प्रयास करने का मामला नदबई थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी पीडित महिला ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपने घर के अन्दर रसोई में कार्य कर रही थी। इतने में कस्बा निवासी नीतेश उर्फ नीतू पुत्र सतीश कुमार शराब के नशे में धुत होकर घर के अन्दर आ गया और उसके साथ ज्यादती का प्रयास किया। महिला की चीख पुकार पर उसका पति वहां आया तब आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देकर वहां से भाग गया।