पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Cgst Survey On Complaint Of Irregularity In Tcs Deduction

टीसीएस कटौती में अनियमितता की शिकायत पर सीजीएसटी का सर्वे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| ग्रिट और अन्य कार्यों में जुडे़ कार्यों में भुगतान करने वाले व्यापारी को टीसीएस काटने की जिम्मेदारी होती है। जिसकी कोई एंट्री ग्रिट उद्योग से जुड़ी एक फर्म में गलत हो गई। सीजीएसटी विभाग ने इसे कर वंचन माना। विभाग ने शुक्रवार को फर्म के कृष्णा नगर स्थित कार्यालय पर सर्वे किया, जिसमें सारी चीजें बता दी गईं। पड़ताल के लिए कागजात साथ ले गए हैं। मामला 2.9 करोड़ की एंट्री पर एक प्रतिशत टीसीएस काटने का है। सीजीएसटी ने पार्टी को बयान देने के लिए बुलाया है। कार्रवाई सुपरिटेडेंट प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक धर्मेंद्रसिंह, अशोक सिंघल, प्रीतम शर्मा आदि शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...