- Hindi News
- National
- Deeg News Rajasthan News Chase Of Pickup Running On Mega Highway Broken Split In Two
मेगा हाइवे पर दौड़ रही पिकअप का चैस टूटा, दो हिस्सों में बंटी
बयाना में चैस टूटने से दाे हिस्साें मेंं बटी पिकअप।
बयाना| भरतपुर-हिण्डौन मेगा हाइवे पर कस्बे के गांधी चौक-पंचायत समिति के बीच शनिवार सुबह सड़क पर दाैड़ती पाइपाें से भरी एक पिकअप गाडी का अचानक चैसिस टूट गया। इससे पिकअप दाे हिस्साें में बंट गई। गनीमत रही कि उस दाैरान सड़क पर यातायात नहीं था इससे बडा हादसा हाेने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पाइपाें से ओवरलोड़ भरी एक पिकअप हिण्डौन की ओर से भरतपुर की ओर तेज गति से जा रही थी। अधिक वजन के कारण अचानक दाैड़ती पिकअप का चैसिस टूट गया। जिसे बाद में पिकअप चालक ने क्रेन बुलाकर पिकअप काे बीच सडक से साइड मे खडा कराया और दूसरे वाहन से भरतपुर की ओर ले गया। गौरतलब है कि इस हाइवे पर ओवरलोड व तेज गति से चलते वाहनों से हादसों का खतरा रहता है।