- Hindi News
- National
- Nadbai News Rajasthan News Chc To Open In Village Saidpura Patients From 20 Villages Will Get Benefit
गांव सैदपुरा में खुलेगी सीएचसी, 20 गांवों के मरीजों को मिलेगा फायदा
रुदावल। ग्राम पंचायत सैदपुरा में नवीन सीएचसी खोली जाएगी। जिसके चिकित्सा विभाग के निर्देश पर सीएमएचओ ने नवीन सीएचसी खोलने के प्रस्ताव संयुक्त निदेशक योजना को भेज दिए है। गांव सैदपुरा में सीएचसी खुलने से बीस गांवों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। नदबई विधायक जोगेन्द्रसिंह अवाना ने बताया कि गांव सैदपुरा व इसके आसपास के मरीजों को उपचार के लिए उच्चैन या फिर रूपवास जाना पड़ता था।