सीएचसी से चोरी हुई सफाईकर्मी की बाइक बरामद
पुलिस ने कस्बे की सीएचसी परिसर में चोरी हुई सफाईकर्मी की बाइक को गिरफ्तार आरोपी की निशानदेई पर बरामद कर लिया है। रुदावल एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को सीएचसी पर कार्यरत सफाईकर्मी गांव सूपरा निवासी मनोज पुत्र पातरिया हरिजन की बाइक हॉस्पीटल के पीछे बाइक खड़ी थी। जिसे दो युवक चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पीडित ने रुदावल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी गांव देविया का नगला थाना रूपवास निवासी गोपाल पुत्र गीतम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेई पर चोरी हुई बाइक को बंशी पहाड़पुर रोड़ स्थित एक खेत से बरामद कर लिया है।