- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News Child Dies Due To Drowning In Water Tank In Kaman
कामां में पानी के टैंक में डूबने से बालक की मौत
कस्बे के कोट ऊपर स्थित टाउन पुलिस चौकी के पानी के टैंक में डूबने से एक पन्द्रह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसको राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोट ऊपर निवासी पन्द्रह वर्षीय बालक समीर पुत्र समसू मनिहार कोट ऊपर स्थित टाउन पुलिस चौकी के पास बने पानी के टैंक के समीप ही खेल रहा था कि अचानक उसका पैर फिसलने से टैंक में जा गिरा।
जिससे वह टैंक के अन्दर पानी में गिर गया और पानी में डूब गया। बालक के पानी में डूबने की सूचना उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने दी आस-पड़ोस व उसके के परिजनों ने पानी के टैंक से बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ.बीएस सोनी ने उसे मृत घोषित कर दिया।