पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News City Divided Into Four Sectors Deployed Pickets Mounted Police Will Also Visit The City

चार सेक्टरों में बांटा शहर, पिकेट्स तैनात किए, घुड़सवार पुलिस भी घूमेगी शहर में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| होली एवं धुलंडी के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को चार सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यस्था की योजना बनाई गई है। इस मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स के 12 फिक्स पिकेट्स तैनात किए गए हैं। वहीं 3 मोबाइल पार्टियां भ्रमण करते हुए शहर में शांति के लिए नजर बनाए रखेंगी। इसके अलावा 6 घुडसवार पुलिस के जवान भी शहर में भ्रमण करेंेगे। वहीं होली और धुलंडी के अवसर शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के लिए एडिशनल एसपी डॉ. मूल सिंह राणा के निर्देशन में दो डी वाई एसपी, सीओ सिटी हवास सिंह रायपुरिया सहित दो सीओ, चार एसएचओ सहित ट्रेफिक पुलिस भी तैनात की गई है। उल्लेखनीय है कि होली के मौके पर लोग शराब आदि पीकर सार्वजनिक स्थलों पर उत्पात मचाते हैं। इसलिए पुलिस व्यवस्था की गई है।
खबरें और भी हैं...