पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deeg News Rajasthan News College Examinations 58 Candidates Absent In Deeg

महाविद्यालय की परीक्षाएं : डीग में 58 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार से महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्लाय की ओर से आयोजित हुई काॅलेज परीक्षाओं में पहले दिन ही 58 परीक्षार्थी परीक्षाओं से अनुपस्थित रहे। राजनीति विज्ञान के परीक्षार्थियों की बडी संख्या को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त श्रीबांके बिहारी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र बनाया गया। जिसे लेकर परीक्षार्थियों को खासी मशक्कत करनी पडी। परीक्षा से पहले महाविद्यालय के मुख्यद्वार पर काॅलेज प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच की गई।

महाविधालय प्राचार्य महेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह राजनीति विज्ञान स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा सुबह 7 से 10 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें 1 हजार 53 परीक्षार्थियों में से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर द्वितीय पारी में 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुई बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 138 में से 7, प्राणी शास्त्र में 90 में से 4 एंव वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 59 में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम तृतीय पारी दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक हिन्दी साहित्य द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 800 में से 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

डीग. काॅलेज के मुख्यद्वार पर प्रवेश पत्र देखते प्रशासनिक अधिकारी।
खबरें और भी हैं...