धोखाधड़ी के मामले में फरार कंपाउंडर पकड़ा
भरतपुर | सेवर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंपाउंडर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उदय सिंह निवासी नगला धौर हाल निवासी डेहरा है जो खेड़ली गड़ासिया में कंपाउंडर है। नगला धौर निवासी खूबीराम और आरोपी उदय सिंह के बीच को जमीनी विवाद चल रहा था। जिस पर आरोपी उदय सिंह और उसके भाई अजब सिंह रोडवेज कंडक्टर ने कूम्हां कोर्ट कैंप के रीडर रामबाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवान सिंह से मिलीभगत कर धोखाधड़ी कर की।