- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Computer Operators39 Strike Continues On 14th Day Meet Minister Of State For Medicine
कम्प्यूटर ऑपरेटरों का धरना 14 वें दिन भी जारी, चिकित्सा राज्य मंत्री से मिले
भरतपुर| मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में 8 वर्षों से सेवारत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के साथ-साथ नियमितिकरण एवं वेतनवृद्धि सहित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने 14वें दिन भी रविवार को कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रखा। इसके साथ ही इस दिन कम्प्यूटर ऑपरेटर चिकित्सा राज्य मंत्री डा. सुभाष गर्ग से मिले। कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने काली होली मनाए जाने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के पदों में की गई कटौती की पुनः वृद्धि के लिए चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के भरतपुर आगमन पर अपनी मांगों के निराकरण पर चर्चा की और ज्ञापन दिया। राजस्थान सरकार ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने लेबर एक्ट के नियमों की पालना में सभी का मानदेय पारिश्रमिक बढ़ा दिया है, जबकि हम सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय विगत 6 साल से नहीं बढ़ाया है। मात्र 8 हजार 500 रुपए में पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा सकता। लोकेश गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना कम्प्यूटर आपरेटर सोमवार को काली होली मनाएंगे और धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर महेश गर्ग, सुनील, किशन सिंह देशवार, राजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र चैधरी, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।