- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Cooker Suddenly Explodes While Cooking Lentils Old Scorching
दाल बनाते समय अचानक फटा कुकर, वृद्धा झुलसी
वैर| कस्बा भुसावर में घर पर खाना बनाते समय अचानक कुकर फट जाने से खाना पका रही बुजुर्ग महिला रामपति देवी झुलस गई। जिन्हें भुसावर के चिकित्सालय पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर निवासी बुजुर्ग महिला रामपति देवी प|ी कृष्णदत्त पाण्डेय अपने घर पर कुकर में दाल बना रही थी। तभी अचानक कुकर फट गया और महिला झुलस कर घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही उपस्थित लोगों ने महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।