- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Corona Virus Can Come To Bharatpur By Bus And Trains
बस और ट्रेनों से भरतपुर में आ सकता है कोरोना वायरस
कोरोना वायरस देशभर में पैर फैला चुका है। भरतपुर जिले में भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन वायरस की रोकथाम के दावे कर रहा है लेकिन हकीकत में इनको रोकने के सार्थक प्रयास नहीं हो रहे हैं। क्योंकि अभी भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल ऐसे हैं जहां रोजाना बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों का आवागमन होता है। जहां स्क्रीनिंग की व्यवस्था होना बहुत आवश्यक है।इसके अलावा इन स्थानों पर बने शौचालय में हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर तक नहीं है। टिकट विंडो पर तैनात कर्मी भी बिना ग्लिब्स के ही यात्रियों से रुपए लेने और टिकट देने का काम करते हैं। इस दौरान हाथों भी एक-दूसरे से टच होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के जरिये एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी इससे ग्रसित हो जाता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा द्वारा भी फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, छूने व हाथ मिलाने से भी व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।