- Hindi News
- National
- Kumher News Rajasthan News Corona39s Suspect Found Admitted To Isolation Ward
कोरोना का संदिग्ध मिला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
पीएमओ बोले: सैंपल जयपुर भेजे, जांच के बाद साफ होगी स्थिति
संदिग्ध इस रोगी के परिवार का कोई सदस्य यूएसए में रहता है, जो पिछले दिनों 7 मार्च को अपना विवाह रचाने के लिए भरतपुर आया था। और वापस भी चला गया। बाद में इस युवक को जुकाम खांसी आदि की शिकायत हुई और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तो इसे कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध रोगी माना गया।
भरतपुर| जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध रोगी बुधवार को मिलने से चिकित्सा विभाग में हडकंप मच गया। उसे आरबीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध मरीज 20 वर्षीय युवक कुम्हेर क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में रोगी को कफ, नाक बहने, गले में सूजन, शरीर में दर्ज की शिकायत पाई गई, जिस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील पाठक ने उसे कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मानते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और जरूरी सेंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं। वहीं आरबीएम में बने कोरोना वायरस वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील ऐरन ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा है कि आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध मरीज की स्थिति सुबह की तुलना में बेहतर है। पीएमओ डॉ. नवदीप सैनी ने कहा कि किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने सीएमएचओ को केंद्र व राज्य सरकार के मापदंडों के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बचाव उपकरण एवं सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।