- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Councilors In Roopwas Gave Memorandum To Eo For Conducting Inspection Of Construction Works
रूपवास में पार्षदों ने निर्माण कार्यों की जांच कराने के लिए ईओ को दिया ज्ञापन
नगर पालिका रूपवास के पार्षदों ने नीरज शर्मा व लाखनसिंह के नेतृत्व में साधारण सभा की बैठक बुलाने, कर्मचारियों की मनमानी, भ्रष्टाचार, निर्माण कार्यों का समय पर पूरा नहीं होना, मनमर्जी से बंद कर देने जैसी बातों को लेकर चेयरमैन के नाम एक ज्ञापन ईओ नटवर बसवाल को सौपा। पार्षद अरविंद सिंघल, आलोक रावत, योगेश सिंघल, हरिओम, नीरज, सरिता, गीता, योगेश प्रभाकर, परषोत्तम कंसल, नवनीत डागुर, देवेंद्र चाहर ने बताया कि नगर पालिका में साधारण सभा की बैठकें नहीं होने से कस्बे का विकास रूका पड़ा हुआ हैं। वही कस्बावासी नगरपालिका के कर्मचारियों की मनमानी व भ्रष्टाचार से तंग हैं तथा निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की जांच कराने, ठेकेदारों द्वारा मनमानी तरीके से काम को करने व अधूरा छोड़ने, नाली नहीं बनवाने जैसे विषयों पर कार्रवाई करने की मांग की। वही तुरंत प्रभाव से 10 दिन के भीतर साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग की तथा नही बुलाने पर कानूनी कार्रवाई करने
की बात कही।
रूपवास. साधारण सभा की बैठक बुलाने के लिए ईओ को ज्ञापन देते पार्षद