पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rudawal News Rajasthan News Country Will Progress If Women Are Aware Geeta Sister

महिलाएं जागरुक होंगी तो देश करेगा तरक्की : गीता बहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर घूंघट प्रथा त्यागने की शपथ ली

गादौली। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र ग्राम पंचायत गादौली में सरपंच सुनीता देवी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें सरपंच द्वारा उपस्थित महिलाओं ने घूंघट प्रथा त्यागने की शपथ ली। साथ ही शिक्षा, सामाजिक अत्याचार, दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अनीता देवी, कनिष्ठ अभियंता दारासिंह, कृषि सुपरवाइजर भरत सिंह, ओमवीर शर्मा, पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हेमलता, नरपत सिंह, हरवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

को अच्छे संस्कार नारी शक्ति मां से ही प्राप्त होते है। उन्होंने सामाजिक विकास के सपने को सार्थक करने के लिए बहु-बेटियों के साथ समानता का व्यवहार करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी शिवानी व प्रीती ने जन जन का कल्याण करेगी तू शिव की शक्ति है नारी व मैं तो खेलूंगी शिव संग होली गीत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी हीरा बहिन ने की। इस अवसर पर डा तान्या शर्मा, जयमाला सोनी, गंगा देवी, तारेश बहिन, संध्या बहिन मौजूद थे।

बयाना. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।

गादौली। कार्यक्रम में मौजूद लोग।

बयाना | कस्बे के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केन्द्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल मैरिज होम में भरतपुर सेवा केन्द्र सह प्रभारी ब्रह्मकुमारी बबीता बहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गीता बहिन ने शिव शक्ति स्वरुप गीत नारी तो नारी होती है, नारी से बढकर कोई नहीं... से किया। सभी मंचासीन अतिथियों का तिलक, बैज, माला के साथ स्वागत किया। कु. वंशिका ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दिव्य नृत्य..छोटी सी नन्हीं सी आई कोई परी..प्रस्तुत किया। अपनाघर महिला इकाई की अध्यक्ष राधा अग्रवाल ने कहा कि जो सारे गम भुलाकर दूसरों को सुख देने का कार्य करती है वह नारी है। आज वैसे तो हम स्वतंत्र है लेकिन स्वतंत्रता, स्वछंदता में परिवर्तित होती जा रही है। इससे वजह से आज नारी सशक्तिकरण की ज़रुरत है। इसके अलावा सोमवती देवी, रेणु मिश्रा, गिरीश शर्मा, ममता, प्रेरणा, पूनम, सुनीता खत्री, अन्नू आदि ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं तरक्की कर रही हैं। नारी मजबूत होगी तो परिवार, समाज व देश मजबूत होगा।

रूपवास में लुपिन संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर कस्बे के मेला मैदान से लेकर मुख्य बाजार तक महिला जागरूकता रैली निकाली। रैली को ओडेलगद्दी सरपंच राजकुमार, समन्वयक रामनरेश कटारा व सीओ रिंकू भल्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पार्षद अरविंद सिंघल, आलोक रावत, ओमवती प्रभाकर, गीता देवी, सरिता व चंद्रकांत कटारा ने बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। तथा कानून का पालन करने की बात कही।

नगर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से उप सेवा केन्द्र स्थित ओम शांति भवन पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार नारी शक्ति मां से ही प्राप्त होते है। उन्होंने सामाजिक विकास के सपने को सार्थक करने के लिए बहु-बेटियों के साथ समानता का व्यवहार करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी शिवानी व प्रीती ने जन जन का कल्याण करेगी तू शिव की शक्ति है नारी व मैं तो खेलूंगी शिव संग होली गीत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी हीरा बहिन ने की। इस अवसर पर डा तान्या शर्मा, जयमाला सोनी, गंगा देवी, तारेश बहिन, संध्या बहिन मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...