पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Customers Should Not Be Tricked Into Tempting Advertisements Know The Rights Singh

ग्राहक लुभावने विज्ञापनों के झांसे में नहीं आएं, अधिकार जानें : सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर | विश्व उपभोक्ता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला उपभोक्ता संगठन द्वारा मोहल्ला गोपालगढ़ स्थित माइकल जोन्स कला केन्द्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडवोकेट महेश चौधरी ने की। मुख्य अतिथि अमित चौधरी थे। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रोशन सिंह ने कहा कि आज विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। दूसरी ओर कई व्यावसायिक संगठन अधिक कमाने के फेर में उपभोक्ताओं को लोक लुभावन भ्रामक विज्ञापन देकर लोगों को बहकाने में लगे हुए हैं, जिससे उपभोक्ता का नुकसान होने की आशंका रहती है। संस्था सचिव राजेश पुष्कर ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर चिंता जताई। संगोष्ठी में जीएस नवीन यदुपाल तोमर, भगवान, प्रदीप पाराशर, कपिल शर्मा ने विचार रखे। संचालन प्रदीप पाराशर ने किया।

भरतपुर। संगोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...