पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kama News Rajasthan News Da Of State Employees Should Be Increased Like Center

केन्द्र के समान बढ़ाया जाए राज्य कर्मचारियों का डीए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुदावल | शुक्रवार को कस्बा उच्चैन में राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन की बैठक जिलाध्यक्ष उदयसिंह इंदौलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाने पर रोष जताया गया। जिलाध्यक्ष उदयसिंह इंदौलिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में कर्मचारियों का डीए बढाने की घोषणा करने के बावजूद भी अभी तक डीए नहीं बढ़ाया गया है, जबकि केन्द्र सरकार जुलाई माह से ही पांच प्रतिशत डीए बढा चुकी है एवं 4 प्रतिशत डीए 1 जनवरी 2020 से देने की घोषणा आज हो चुकी है, इसलिए राज्य सरकार भी केन्द्र सरकार के बराबर कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाए। संभाग अध्यक्ष सत्यवीर चौधरी ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारियों को आंदोलन करना पडेगा।
खबरें और भी हैं...