- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Dead Body Of Girl Missing For Three Days Murder Case Registered
तीन दिन से लापता बालिका का कुएं में मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कस्बे के कृष्णा कॉॅलोनी से तीन दिन पूर्व लापता नाबालिग बालिका के शव को एक कुएं से बरामद किया है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मूडिया चौराहा के पास स्थित खटीकों के कुआ में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर कुएं से मृतका के शव को बाहर निकलवाने पर परिजनों ने उसकी पहचान संजू पुत्री प्रभूदयाल जांगिड़ निवासी कृष्णा कॉलोनी के रूप में की। मृतका 10 मार्च धुलंडी की रात को घर से गायब थी। मृतका का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि कस्बे के खटीकों के कुआ के पास स्थित कृष्णा कॉॅलोनी निवासी रिंकू पुत्र प्रभूदयाल जांगिड़ ने थाने में मामला दर्ज कराया कि उसकी 13 वर्षीय बहिन संजू 11 मार्च की सुबह साढे 5 बजे जगाने पर घर से गायब मिली। साथ ही रिचार्ज में लगाया मोबाइल भी मौजूद नही था। जबकि 11 मार्च की सुबह उसका मोबाइल मंदिर वाली के पास पड़ा मिला। मोबाइल की काल डिटेल चैक करने से संजू के बात करना पाया है। जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संजू का तीन दिन तक अपहरण कर हत्या कर शव कुएं में डालने का मामला दर्ज कराया है।