पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Decorated Tableau Of Shiva Family In Gopal Ji Maharaj Temple

गोपाल जी महाराज मंदिर में शिव परिवार की सजाई झांकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोपाल जी महाराज कुण्डा मंदिर समिति के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिक गोपालोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कुण्डा स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर को विशेष रोशनी से सजाया गया। साथ ही गोपाल जी महाराज, शिव परिवार, मां दुर्गा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। ठाकुर जी के दर्शनों को लेकर श्रद्धालूओं की भीड़ उमडी रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा राधाक्रष्ण, सुदामा व सखियों की वेशभूषा में कान्हा तो दीवाना है श्री राधे रानी का व अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पे सुदामा गरीब आ गया है आदि धार्मिक भजनों पर संगीतमय प्रस्तुति देकर बारी सी उमरिया धानी सी चुनरिया गजब कर गयी बृज की राधा, मेरो खो गयो बाजूबंद रसिया होरी में बृज गीतों पर फूलों की होली कार्यक्रम पेश किया। समापन ठाकुर जी की आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर समिति अध्यक्ष सतीश चन्द सर्राफ, पुजारी राधेलाल शर्मा, मुकेश सर्राफ, अनिल सर्राफ, सुनील सर्राफ, पंकज सर्राफ, पूर्व पार्षद सतीश मित्तल, राजू शर्मा आदि
मौजूद थे।

नगर. कुण्डा मंदिर पर गोपाल जी के वार्षिक महोत्सव में कार्यक्रम देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...