- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Demand To Repair Machine Of Open Gym In Vishwapriya Shastri Park
विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में ओपन जिम की मशीन सही कराने की मांग
राज्य सरकार द्वारा विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए ओपन जिम बनाया गया है, जिसकी देखभाल नगर विकास न्यास द्वारा किया जाती है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगमो के व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनें लगाई गई हैं तथा हर के अलग अलग वर्ग के हजारों व्यक्ति प्रतिदिन इस जिम में व्यायाम करके स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। गत कई माह से उक्त जिम में तीन चार प्रमुख मशीनें खराब हो गई हैं तथा न्यास के अधिकारियों की जानकारी में होने के बावजूद इन मशीनें को रिपेयर या बदलवाया नहीं गया है। हालांकि कई नागरिकों ने अपने स्तर पर इन मशीनें को रिपेयर करने की कोशिश भी की गई थी। परन्तु कारगर नहीं हो सकी। इलेक्ट्रानिक्स डीलर सोयायटी के अध्यक्ष सुमनेश कुमार गुप्ता ने इन मशीनें को रिपेयर या बदलवाने के आदेश कराए जाने की मांग की है।