- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News Discom Cut Off Connection 5 Transformers On Arrears
डिस्कॉम ने बकाया राशि होने पर काटे कनेक्शन, 5 ट्रांसफार्मर उतारे
नदबई. ट्रांसफार्म उतारती डिस्कॉम की टीम।
नदबई| उपखण्ड में सहायक अभियंता डिस्कॉम नदबई के द्वारा बिजली वसूली टीम गठित कर बकाया बिजली राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर 5 ट्रांसफार्मर उतारे गए। कनिष्ठ अभियंता शिवसिंह मीणा ने बताया कि टीम मय पुलिस जाब्ते के साथ उपखंड क्षेत्र के गांव झौरोल निवासी बलराम पुत्र रतन सिंह पर 53 हजार 846, नगला कुरवारिया निवासी बलवंतराम पुत्र निहालसिंह पर 38 हजार 115 रुपए, लुहासा निवासी भोमसिंह पुत्र निहालसिंह पर 18 हजार 353 रुपए, मांझी निवासी जगराम पुत्र हरसहाय पर 43 हजार 279 रुपए बकाया राशि होने ट्रांसफार्मर उतार कर कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा बहरामदा में सिंगल 16 केवीए ट्रांसफार्मर भी उतार कर कनेक्शन काटे गए। जिन पर कुल 95 हजार 175 रुपए बकाया राशि थी।