- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Dispute Over Minor Rape Firing On Two Sides 14 Injured Four Serious
नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर विवाद बढ़ा दो पक्षों में फायरिंग, 14 घायल, चार गंभीर
इधर, बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े...पथराव और फायरिंग
डीग। शहर में गोवर्धन गेट पुरानी चुंगी के पास बुधवार की शाम बच्चों के झगडे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव के साथ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की शाम को गोवर्धन गेट पुरानी चुंगी के पास बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लंबे समय तक जमकर पथराव हुआ। जिसके बाद फायरिंग भी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली दरवाजा निवासी सैनी और गोवर्धन मोड निवासी ठाकुर जाति के दो पक्षों में बच्चों को लेकर विवाद हो गया। घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी मामला पुलिस में दर्ज नही कराया गया है|
डीग| खोह थाना अंतर्गत भिहाडी गांव में बुधवार शाम दुष्कर्म के पुराने मामले को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडों से हुई मारपीट के बाद अंधाधुंध फायरिंग होने का मामला सामने आया है। फायरिंग में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। इनमें 4 तमाशबीन भी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए डीग राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल 4 जनों को भरतपुर भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम असरुद्दीन मेव और अलीशेर मेव के बीच नाबालिग लड़की के साथ कुछ दिन पहले हुए दुष्कर्म को लेकर विवाद हो गया। इसलिए दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के शाहिद, इसरायल, अलीशेर, जुहरु, सौरभ, कासम, मुश्ताक, इरशाद इस्लाम, परमीना और 4 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय डीग लाया गया। जहां से गंभीर घायल मुश्ताक, शाहिद, कासम और परमीना को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने विवाद रुपयों से लेनदेन को लेकर होना बताया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी मामला पुलिस में दर्ज नही कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।