- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Disturbance Towards Jammu And Kashmir Temperature Will Increase
विक्षोभ का रुख जम्मू-कश्मीर की ओर, तापमान में होगी वृद्धि
भरतपुर| किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ का रुख पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर हो गया है। इस कारण हवाओं की दिशा भी दक्षिणी हो गई है। इससे ओले और बारिश से त्रस्त किसान को राहत मिलेगी क्योंकि हवा का रुख बदलने से मौसम में गर्माहट आएगी। इस कारण शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। पहली बार लोगों ने दिन में चटक धूप से गर्मी का अहसास किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।