पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Drunk Accident Hatched To Escape From The Police Story Of 50 Thousand Loot

नशे में हुआ एक्सीडेंट, पुलिस से बचने के लिए रची थी ~ 50 हजार लूट की कहानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार से दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवकों ने 50 हजार रुपए लूट की कहानी रच दी। खुलासा होेने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने सेवर रेलवे ओवर ब्रिज के पास 50 हजार रुपए लूट सेवर पुलिस के कांस्टेबल राहुल कटारा को दी। इस पर कांस्टेबल राहुल कटारा ने घटना की सूचना तत्काल थानाधिकारी रामकिशन यादव को दी और पुलिस कंट्रोल को बताकर नाकाबंदी कराई। सूचना पर थानाधिकारी रामकिशन यादव ने दोनों युवकों से घटना की जानकारी ली। उस वक्त दोनों युवक शराब पीए हुए थे। पुलिस को रारह निवासी अजय (24) पुत्र परसादी जाटव एवं भरत सिंह (25) पुत्र बदन सिंह जाटव ने बताया कि सेवर रेलवे ओवर ब्रिज पर अल्टो में सवार तीन-चार युवकों ने रविवार रात हमारी बाइक के आगे कार लगाकर रोक लिया और मारपीट की तथा 50 हजार रुपए की नकदी लूट ले गए।

उक्त राशि लेकर बहरामपुर गांव के पास भरत सिंह की ससुराल भैंस खरीदने गए थे, लेकिन जब भैंस का सौदा नहीं हुआ तो वापस लौट रहे थे। पुलिस ने युवकों से जब शराब पीने की बात पूछी तो उसने बताया कि भरत सिंह की बहन के घर हमने शराब पी थी। थानाधिकारी ने युवकों की बात पर कुछ शंका होने पर दोनों से पृथक-पृथक पूछताछ की तो दोनों की बातों में अंतर पाया गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर भी गई और घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद गिरधरपुर टोल प्लाजा वह अन्य स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वहां लूट की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर युवकों से सख्ती से सही-सही बात बताने को कहा गया। जिस पर दोनों युवकों ने बताया कि हमारी गलती के कारण सेवर रेलवे ओवर ब्रिज पर कार से दुर्घटना हो गई। कहीं कार चालक हमारे खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज न करा दे इसी भय से हमने ये 50 हजार रुपए लूट की झूठी कहानी रची।

गिरफ्तार किए दोनों युवक।
खबरें और भी हैं...