पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Education Of Daughters Is Necessary For Development Of Country And Society Seema Baghel

देश और समाज के विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना आवश्यक: सीमा बघेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय धनगर बघेल के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वागत सम्मान एवं स्नेह होली मिलन समारोह रूपवास में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यदुवीर सिंह बघेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री टीकम सिंह बघेल ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल,रतन सिंह सरपंच दौरदा, भगवान सिंह सरपंच रामनगर, भूप सिंह बघेल सरपंच बकनौली आदि थे। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरभान सिंह बघेल ने की। प्रदेशाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने कहा कि समाज के संगठन के लिए इसी प्रकार के कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में समाज को विभिन्न नामों से जाना जाता है। समाज के लाेगों को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा, समाज एकता, अखंडता पर जोर देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सीमा बघेल ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी। कार्यक्रम के संयोजक और संचालक प्रदेश सचिव नारायण सिंह ने बताया कि समाज के बुजुर्ग,पंच और सरपंचों का स्वागत किया गया। चारों तरफ कार्यक्रम में गुलाल और फूलों की वर्षा हुई। इस मौके पर करन सिंह पटवारी, वार्ड पंच विनोद बघेल, दौजीराम,डालचंद,भूपसिंह, जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुरजीत पहलवान, जलसिंह, दीपक परमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।

कस्बा रूपवास में जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। लोगों ने तिलक लगाकर गुलाल से होली खेली। राजपूत समाज के लोगों ने पूर्व प्रधान रविंद्रसिंह, सुरेश परमार, गीतमसिंह की अध्यक्षता में डहर वाली देवी के मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। वहीं रेस्ट हाउस परिसर में बार के अध्यक्ष जयप्रकाश पाराशर के नेतृत्व में, मॉर्डन स्कूल में विनोद मंगल, सुनीता मंगल, चिल्ड्रन स्कूल में देवेंद्र चाहर व जीतेंद्र शर्मा, राउमावि श्रीनगर में प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, खानसूरजापुर में युधिष्ठिरसिंह की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन हुअा। तथा तिलक होली खेलने व पानी बचाने की बात कही।

नगर। ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह सीकरी चुंगी स्थित परशुराम विश्रांति भवन पर आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने आपसी मतभेदों को दूर कर सामाजिक विकास में भागीदारी बढ़ाने की बात कही। साथ ही एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षाविद जगदीश प्रसाद शर्मा ने की।

बयाना। आदिगौड़ ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह रविवार को भीतरबाडी स्थित धर्मशाला पर रिटायर्ड तहसीलदार बृजेश शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर आपसी सद्भावना व भाईचारा बनाए रखने की बात कही। इसी तरह गुर्जर समाज का होली मिलन समारोह रविवार को भगवती कॉलोनी स्थित देवनारायण मंदिर पर शुक्ल सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।

सीकरी। कस्बे की मातृ छाया सेवा समिति सामाजिक संस्था के सदस्यों ने हरिजन बस्ती में बच्चों के साथ होली खेली और उपहार वितरण किए। सूखी होली खेलने का संकल्प लिया।

वैर| सैनी धर्मशाला पर सैनी समाज के विभिन्न संगठनों ने होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें रंगों को त्वचा के लिये हानिकारक बताते हुये फूलों से होली खेलने का आव्हान किया।

बयाना. विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सीमा बघेल का सम्मान करते लोग।
खबरें और भी हैं...