पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Elections In Two Cities Of Jaipur Jodhpur And Kota On 5 April

जयपुर, जोधपुर व कोटा के दो-दो नगर निगमाें में चुनाव 5 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेयर के लिए वोटिंग 16 अप्रैल काे

मेयर पद के लिए सभी 6 निगमाें में 8 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। अंतिम तिथि 9 अप्रैल रहेगी। मतदान 16 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और उसी दिन मतदान की समाप्ति पर मतगणना कर परिणाम जारी करेंगे। उपमहापौर पद के लिए नामांकन व वोटिंग की जरूरत पड़ने पर 17 अप्रैल को ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

जयपुर | दुनियाभर में महामारी घोषित हाे चुके काेराेना वायरस के कारण भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम स्थगित किए जा रहे हैं, इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर सहित 3 शहराें के 6 निगमाें में चुनाव की तारीख का एेलान कर दिया। जयपुर, जोधपुर व कोटा में पिछले साल अक्टूबर में नव सृजित 2-2 नगर निगमों में वार्ड पार्षदाें के लिए 5 अप्रैल को वाेटिंग कराई जाएगी। सात अप्रैल काे सुबह 8 बजे मतगणना हाेगी। वार्ड पार्षदाें के लिए नामांकन 19 मार्च से शुरू हाेंगे अाैर अंतिम तिथि 23 मार्च रहेगी। तीनाें शहराें में 560 वार्ड हैं। मतदान ईवीएम से हाेंगे। कुल 35,97,873 वोटर हैं। जयपुर के जयपुर हैरिटेज निगम (100 वार्ड) में 9,32,807 तथा ग्रेटर (150 वार्ड) में 12,28,754 मतदाता हैं। जाेधपुर के जाेधपुर उत्तर (80 वार्ड) 3,87,794 तथा दक्षिण (80 वार्ड) में 3,39,537 मतदाता, काेटा के कोटा उत्तर (70 वार्ड) में 3,32,655 तथा काेटा दक्षिण (80 वार्ड) में 3,76,326 मतदाता हैं।

काेराेना के महामारी घाेषित हाेने के बीच चुनाव कराने पर सवाल
खबरें और भी हैं...