पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhusawar News Rajasthan News Examination Centers Allotted To The Candidates Of Bhusavar Region 50 Km Away

भुसावर क्षेत्र के परीक्षार्थियों को 50 किमी दूर आवंटित किए परीक्षा केन्द्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क पर मिला प्रवेश पत्र युवक ने लौटाया

वैर। भुसावर के कानूनगो मौहल्ला स्थित गुरुद्वारा मन्दिर के पास एक युवक को प्रवेश पत्र मिला जिसे उसने संबंधित स्कूल में जाकर शिक्षक को दिया। इससे समय पर प्रवेश पत्र मिलने से संबंधित विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सका। भुसावर निवासी विष्णु सैन प्रातः पुरानी अनाज मंडी की तरफ से पैदल घर आ रहा था जहां गुरुद्वारा मन्दिर के पास उसे माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के छात्र ललित पुत्र अरविन्द सिंह प्रवेश पत्र पड़ा मिला। जिससे पता चला कि उसका शनिवार को सुबह 8.30 बजे हिन्दी की परीक्षा है। इस पर वह स्कूल पहुंचा और शिक्षक मोहन मुरारी पांडेय को प्रवेश पत्र दिया।

भुसावर. प्रवेश पत्र जिसमें दूरी पर परीक्षा केन्द्र हुआ है आवंटित।

वैर | बृज विश्वविद्यालय भरतपुर द्वारा आयोजित की जा रही स्नातक परीक्षा में भुसावर क्षेत्र के स्वयंपाठी विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र भुसावर से 50 किलोमीटर दूर रूपवास के रहीमपुर में देने पर क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार भुसावर क्षेत्र के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों द्वारा स्नातक परीक्षा के लिए बृज विश्वविद्यालय भरतपुर से आवेदन किया जहां विश्वविद्यालय द्वारा छात्राओं को भी भुसावर क्षेत्र से 50 किलोमीटर दूर परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पडे़गा। जिस पर परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों ने परीक्षा केन्द्र नजदीक देने की अपील की।
खबरें और भी हैं...