पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Halena News Rajasthan News Fake Fraud In The Name Of Depositing Tax Online Police Gave Scandal Accused Absconding

ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलैना. हाइवे पर फर्जी आरटीओ टेक्स की दुकानों के होर्डिंग्स को फाड़ती पुलिस।

हलैना| सावधान, जयपुर हाइवे स्थित आमोली टोल प्लाजा के निकट राजस्थान से यूपी जाने वाले वाहन चालकों से यूपी का ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम पर ऑनलाइन टैक्स की फर्जी रसीद थमाई जा रही है। इस चक्कर में तमाम चालक दूसरे राज्य यूपी आदि में वाहन के चालान का खामियाजा भुगत रहे हैं। सूचना पर हलैना पुलिस ने यूपी ऑनलाइन टैक्स की फर्जी दुकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिले। पुलिस फर्जी आरटीओ व यूपी टैक्स की दुकानों पर लगे बैनर आदि को फाड़ कर 2 प्रिंटरों को ले आई। दरअसल, आमोली टोल प्लाजा के निकट 3-4 जगह वाहनों के ऑनलाइन टैक्स जमा करने के नाम से दुकानें खुली हुई है। दुकानों के सामने ऑनलाइन आरटीओ व यूपी टैक्स के होर्डिंग्स व बैनर आदि लगे हुए हैं। राजस्थान से यूपी आदि दूसरे राज्य जाने वाले वाहन चालकों को इन दुकानों पर ऑनलाइन टैक्स की फर्जी रसीद देकर हजारों रुपए ठग लिए जाते हैं। दूसरे राज्य में परिवहन विभाग को वाहन चालक के उक्त रसीद दिखाने पर जांच में रसीद फर्जी साबित हो जाती है। इस पर वाहन का हजारों रुपए का चालान कटता है। इससे वाहन मालिकों पर दोहरी मार पड़ रही है। एसएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि सूचना पर हलैना क्षेत्र में ऑनलाइन आरटीओ व यूपी टैक्स की दुकानों का पता लगाया गया। जहां आमोली टोल प्लाजा के निकट 3-4 दुकानों का पता चला। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस होर्डिंग्स व बैनर आदि को फाड़ आई। दुकानों पर 2 प्रिन्टर मिले हैं। हाइवे पर वाहनों के फर्जी टैक्स वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। हरियाणा के लोग कुछ स्थानीय लोगों से मिलकर टैक्स के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी हाइवे पर वाहनों की जांच तो करते हैं, लेकिन इन दुकानों को देखते तक नहीं है। एसएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...