पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्वार-गम में गिरावट, सरसाें भी टूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वायदा बाजार की नरमी के असर से बुधवार स्थानीय मंडियाें में सरसाें सीड में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, ग्वार सीड अाैर ग्वार गम के थाेक भाव 200 से 700 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गए। अाटा मिलाें की मांग घटने से गेहूं मिल डिलीवरी भाव भी 100 रुपए प्रति क्विंटल तक घट गए। किराना जिंसाें में भी वायदा बाजार की गिरावट का असर रहा जिससे धनिया, हल्दी अाैर जीरे के भाव 150 रुपए प्रति क्विंटल तक टूट गए।

अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 2070-2080, गेहूं दड़ा 2100-2105, मक्का लाल 2000-2100, बाजरा 1900-2000, ज्वार पीली 1900-2000, जौ लूज 2000-2050 रुपए प्रति क्विंटल।

गुड़-चीनी: चीनी 3300-3380 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2900-3000 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।

दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 7700-7800, मोठ 5600-5900, चौला 6000-6300, उड़द 6000-6100, चना जयपुर लाइन 4100-4300, मूंग मोगर 9550-9750, मूंग छिलका 8000-8450, उड़द मोगर 8450-9400, अरहर दाल 7600-7800, चना दाल मीडियम 4825-5100, चना दाल बोल्ड 5200-5400 रुपए प्रति क्विंटल।

तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 4070-4075, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7850, बॉम्बे पाम 7600, कोटा सरसों कच्ची घाणी 8100, मूंगफली लूज गुजरात 11,750 रुपए प्रति क्विंटल।

किराना: हल्दी पिसाई 9350-9975, निजामाबाद 9250-9990, सांगली 9850-9950, इरोड 9450-9950, लालमिर्च गुंटूर 5700-7700, लालमिर्च मीडियम 4900-6600, लालमिर्च फटकी 3000-4100, लालमिर्च तेजा 8100-9100, लालमिर्च एमपी 6250-7300, धनिया ईगल ब्रांड 6600-9700, धनिया स्कूटर 5800-8550, धनिया दाल कटिंग 5050-6550, रामगंज कटिंग 4150-6550, जीरा अनकट 14300-18750, जीरा कटिंग 23000-25450 रुपए प्रति क्विंटल।

गरम मसाले: काली मिर्च 400-500, तेज पत्ता 50-65, इलायची 1300-1800, जावित्री 1200-1500, लौंग 500-700 रुपए प्रति किलो।

सूखा मेवा: गोला टिपटूर 180-200 बादाम गिरी 600-700, बादाम मामरा 1000-2500, काजू टुकड़ी 650-750, काजू साबुत 700-1000, पिस्ता कच्चा 1500-1800, किशमिश 250-300, अखरोट 400-600, अखरोट गिरी 700-1100 रुपए प्रति किलो।

ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 3500, ग्वार बीकानेर लाइन 3575, ग्वारगम जोधपुर 5800 रुपए प्रति क्विंटल।

मक्का खल की ईरान, इराक और सऊदी अरब से मांग

जयपुर | दूधारू पशुअाें के लिए लाभकारी सरिस्का मक्का खल की मांग अब ईरान, इराक अाैर सऊदी अरब जैसे बाजाराें से भी निकल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में उदयपुर, रेलमागरा, राजसमंद से भी इसकी डिमांड निकली है। काराेबारी पहले गुजरात से मक्का खल मंगाते थे लेकिन अब प्रदेश में ही सरिस्का मक्का खल का उत्पादन शुरू हाेने से दुग्ध किसानाें की मांग 200 फीसदी तक बढ़ गई है। अब गुजरात के कई हिस्साें में भी प्रदेश की मक्का खल की अापूर्ति हाे रही है। भरतपुर के काराेबारी सन्नी खंडेलवाल के अनुसार इसके उपयाेग से किसानाें की अाय भी बढ़ी है। इसकी मांग जाेधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चितौड़गढ, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, अजमेर, सीकर, नागौर व अन्य गांवों से भी अा रही है।

जयपुर बाजार भाव

खबरें और भी हैं...