- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Farmer Who Was Shocked Due To Crop Failure Hanged
फसल बर्बाद होने से सदमे में आए किसान ने लगाई फांसी
पर्यटन मंत्री ने परिजनों को भेजा 5 लाख रुपए का राहत चेक
भरतपुर| होली के दिन एक किसान ने ओलावृष्टि से फसल खराबा को देख सदमे में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को पर्यटन मंत्री दिवंगत किसान के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद के लिए 5 लाख रुपए का चैक सौंपकर सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव फुलवारा निवासी 40 वर्षीय किसान ने आध बंटाई पर करीब 10 बीघा खेत ले रखा था। ओलावृष्टि से उसके खेतों में उगी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई, जिससे किसान गुलाब सिंह सदमे में आ गया और उसने 9 मार्च को गांव के पास मंदिर के निकट एक नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने पर जिला प्रभारी मंत्री अशोक चांदना सहित पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने दिवंगत किसान के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। पर्यटन मंत्री ने 5 लाख चेक भी सौंपा। जिला प्रभारी मंत्री चांदना ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के अवलोकन के लिए एक दिवसीय भरतपुर दौरे पर सोमवार को पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के लिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा बीपीएल योजना, पालनहार योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा।