पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Farmers In Debt Shiver After Seeing Ruined Crop In Helena Death Due To Heart Attack

हलैना में बर्बाद फसल को देख कांप उठा कर्ज में डूबा किसान, हार्ट अटैक से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामेश्वर ने 4 बीघा में बोई थी सरसों व गेहूं की फसल

रामेश्वर का परिवार बीपीएल में चयनित है। उसके पास करीब 4 बीघा कृषि भूमि है। इसमें से उसने 2.5 बीघा में सरसों और 1.5 बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। इसी फसल से उसने कर्ज चुकाने की योजना बना रखी थी। परिजनों के मुताबिक उस पर 7 लाख रुपए साहूकारों का कर्ज था। जबकि करीब 1 लाख रुपए 5 साल पहले उसने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए बैंक से लिए थे। बैंक को लोन की मूल रकम तो दूर वह ब्याज तक नहीं चुका पाया था।

हलैना|बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बार बार बदलते मौसम ने शनिवार को जिले में एक और किसान की जान ले ली। अब हलैना क्षेत्र में भूतोली के रामेश्वर की खेत में बर्बाद फसल को देख हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पुलिस ने उसके बेटे सुदेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। इससे पहले भरतपुर के ही फुलवारा गांव में भी फसलों की बर्बादी को देख एक किसान आत्महत्या कर चुका है। बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ एडवोकेट राजाराम भूतोली के मुताबिक रामेश्वर शनिवार को अपने बेटे सुदेश के साथ खेत पर सरसों की फसल काटने गया था। लेकिन, जब देखा कि खेत में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाद में चटख धूप निकलने से सरसों की सारी फलियां चटख कर झड़ गई हैं। उनमें बिलकुल भी दाना नहीं बचा है। यह देख रामेश्वर का हृदय कांप उठा। वह बेटे से बोला कि इस खराब फसल से कर्ज कैसे चुकेगा। इतना कहते ही वह मूर्छित होकर वहीं खेत में गिर पड़ा। इस पर उसके पुत्र सुदेश ने आसपास ही खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को बुलाया और उनके सहयोग से रामेश्वर को बेहोशी की हालत में सरसैना अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित
कर दिया।

एडवोकेट राजाराम ने बताया कि मृतक रामेश्वर के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी वह पहले ही कर चुका था। जबकि दोनों बेटे मजदूरी करके भरण पोषण कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...