पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News Father39s Daughter Injured In Tractor Collision

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत बेटी घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रुदावल| रुदावल-बयाना राजमार्ग स्थित खेरिया मोड के पास ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भरतपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पिता की स्थिति गंभीर होने से जयपुर रैफर कर दिया। जिसकी जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि गांव सामरी निवासी मानसिंह कोली ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई बेताल सिंह अपनी पुत्री नेहा को लेकर बाइक से रुदावल जा रहा था कि खेरिया मोड के पास रुदावल की तरफ से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री के ऊपर होकर ट्रेक्टर निकल गया। परिजन उसे भरतपुर ले गए जहां से जयपुर ले जाते समय रास्ते में बेताल सिंह की मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...