- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Fire In A Moving Bike Due To Leakage In Petrol Tank
पेट्रोल की टंकी में लीकेज होने के कारण चलती बाइक में लगी आग
भुसावर. सड़क पर जलती बाइक।
वैर| भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग पर गांव सुहारी मोड के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई और चालक सहित बाइक पर बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। घटना के बाद सड़क पर बाइक को जलती देख दोनों ओर वाहन रूक गए और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार भुसावर के हिण्डाैन सड़क मार्ग पर गांव सलैमपुर कलां निवासी एक जना अपनी बाइक से अपने गांव जा रहा था। जहां गांव सुहारी मोड के पास अचानक चलती बाइक में पेट्रोल टंकी लीकेज होने के चलते आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धूं धूं कर जल गई। वहीं गनीमत रही बाइक पर सवार महिला एवं पुरूष ने स्थिति को भांपते हुए बाइक से कूदकर जान बचायी।