गाली देने से मना किया तो की फायरिंग
थाना लखनपुर के गांव दयावली में बीती रात को फायरिंग के दौरान हुए घायल चंदराम पुत्र डिगम्बर सिंह ने पुलिस को पर्चा बयान दिया है। लखनपुर थाना प्रभारी परषोत्तम सिंह ने बताया के चंदाराम बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 13 मार्च शाम करीब 6:00 बजे की बात है चंदराम, विष्णु, ललित, अपने खेत पर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह व नितेश भी थे। पांचों जने शौच के लिए शमशान के पास पहुंचे तो शमशान की दीवाल के पास ही भूप सिंह पुत्र दलबक्स, महावीर, लाखन, योगेन्द्र पुत्र भूप सिंह बैठे हुए नजर आए। यह लोग देखकर उनको गाली देने लगे। गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने तीन फायर किए। जिससे चंदराम, विष्णु, ललित, पुष्पेन्द्र, नितेश छर्रा लगने से घायल हो गए। घायलों का एसएमएस जयपुर उपचार चल रहा है।