- Hindi News
- National
- Nadbai News Rajasthan News Firing In Ground Dispute In Dayawali 5 Injured
दयावली में जमीनी विवाद में फायरिंग, 5 जने घायल
नदबई | दयावली में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिससे दूसरे पक्ष के पांच जने घायल हो गए। थाना प्रभारी परषोत्तम सिंह ने बताया गांव दयावली में विवादित जमीन पर भूप सिंह के पक्ष द्वारा सरसों की फसल बोई थी। भूपसिंह सरसों की फसल को काट रहा था, इतने में ही दूसरे डिगम्बर पक्ष के लोग वहां आ गए और फसल काटने से मना किया। इसी बात को लेकर भूप सिंह के पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिससे पुष्पेन्द्र, ललित, नितेश, विष्णु, चंद्रराम गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।